रामनवमी व छठ पर्व को लेकर रफीगंज थाना में हुई शांति समिति की बैठक

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज थाना परिसर में अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह एवं रफीगंज थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ छठ पर्व एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई।

बैठक में रामनवमी पर्व के सभी लाइसेंस धारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। लाइसेंस धारियों ने भी प्रशासन के समक्ष कुछ शर्त रखी। इस दौरान शहर में सड़क जाम की समस्या से निजात के लिए प्रशासन ने लोगों से सुझाव मांगा। प्रशासन ने बताया कि महाराजगंज में सड़क किनारे पोल एवं शिव मंदिर के कारण अक्सर सड़क जाम रहता है। नो एंट्री के संदर्भ में प्रशासन द्वारा सुरक्षा बलों की कमी का हवाला दिया। लोगों ने छठ घाट की सफाई की मांग की।

बैठक में पूर्व जिला पार्षद अरविंद यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, पूर्व मुखिया मुजाहिर मुस्तफा खान, राजद नेता नुरुल खां, समाजसेवी अहमद रजा खां उर्फ लड्डू खां, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. तुलसी यादव, सिहुली मुखिया युसुफ अली खान, पोगर मुखिया शंकर दयाल यादव, गौरक्षा प्रमुख संजय कुमार गुप्ता उर्फ योगी, राजु गुप्ता, संतोष कुमार, संतोष गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य मंटु शर्मा, रविन्द्र सिंह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, बबलू सिंह, सतीश शर्मा, वार्ड पार्षद रविंद्र यादव, भदुकीकला उप मुखिया ओम प्रकाश भारती उर्फ गुड्डू यादव, लोजपा नेता विनय कुमार, विवेक राणा, पैक्स अध्यक्ष लाल मोहन यादव, समाजसेवी राजू गुप्ता, शुभम् सिंह, पप्पू यादव बाबा, विक्की कश्यप, दीपक गुप्ता उर्फ सिंधु गुप्ता, सूरज गुप्ता एवं बादल गुप्ता आदि मौजूद रहे।