ईद पर्व को लेकर रफीगंज थाना में हुई शांति समिति की बैठक

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज थाना परिसर में ईद उल फितर पर्व को शांति-सौहार्द के वातावरण में मनाने को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक की अध्यक्षता अंचल राजस्व पदाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने की जबकि संचालन थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने ईद पर्व को लेकर अपना विचार रखा। थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद का पर्व एकता एवं भाईचारा का प्रतीक है। सभी लोग मिल जुल कर यह पर्व मनाएं।

इस अवसर पर जाप के प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी, राजद के वरिष्ठ नेता नुरुल होदा खां, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ विश्वकर्मा, राजद के प्रखंड अध्यक्ष रणविजय यादव, भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, समाजसेवी राजु प्रसाद गुप्ता, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष बबल सोनी, मुखिया शंकर दयाल यादव, मुखिया युसूफ खान, पंचायत समिति सदस्य मंटू शर्मा, सत्येन्द्र यादव, समाजसेवी लडडू खां, पूर्व जिला पार्षद अरविंद यादव, एएसआई सोहन कुमार, रविंद्र सिंह, सतीश शर्मा, अभाविप नेता शुभम सिंह के अलावा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।