होली को लेकर गोह में शांति समिति की बैठक संपन्न

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह थाना परिसर में होली पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष शमीम अहमद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि होली पर्व आपसी भाई चारा का पर्व है। सभी को आपसी द्वेष को भूल कर मिलजुल कर पर्व मनाना चाहिए। होली पर्व को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी चैकसी की जायेगी। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर आप अविलंब थाने को सूचित करे ताकि होली में हुड़दंगियों व असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर डीजे पर पूर्णत पाबंदी है। अगर डीजे बजाते कोई पकड़े गये तो उनपर कड़ी कानूनी करवाई की जायेगी।

आपके क्षेत्र में अगर कोई चोरी छिपे शराब बेचे तो इसकी जानकारी थाना को दें। आपकी जानकारी गुप्त रखी जायेगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। बैठक में शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त रहने की बात कही गई। पुलिस पदाधिकारियों ने इसके लिए आमलोगों से सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर शांति समिति अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, बृज वर्मा, अनिल शर्मा, मंटू सिंह, सरपंच मनोरमा देवी, असलम कादरी, रामप्रकाश यादव, दफादार राम इकबाल मिश्रा, रामध्यान सिंह, विनय पटेल, अमरेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।