पटना: बिहार सरकार ने 7 IPS अधिकारियों का किया तबादला, मनोज तिवारी बने सिवान के नए एसपी

पटना : बिहार सरकार ने सात वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे जितेंद्र राणा को केंद्रीय क्षेत्र, पटना का नया IG नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राकेश राठी को विशेष शाखा का IG बनाया गया है।

Manoj kumar tiwari sp siwan

सिवान के SP अमितेश कुमार को हटाकर विशेष शाखा में भेजा गया है, जबकि मनोज कुमार तिवारी को सिवान का नया SP नियुक्त किया गया है।

तबादले की प्रमुख जानकारी:

  • जितेंद्र राणा: केंद्रीय क्षेत्र, पटना के IG
  • राकेश राठी: विशेष शाखा के IG
  • अमितेश कुमार: सिवान SP से विशेष शाखा
  • मनोज कुमार तिवारी: सिवान के नए SP

बिहार पुलिस प्रशासन में यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सरकार के इस फैसले से पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।