Ex Minister भगवान सिंह कुशवाहा के JDU में शामिल होने का Party ने किया स्वागत

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह, एवं संसदीय दल के नेता उपेन्द्र कुशवाहा के समक्ष बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व में जदयू के मजबूत स्तंभ रहे भगवान सिंह कुशवाहा के पार्टी में पुनः शामिल होने पर की पार्टी की औरंगाबाद जिला इकाई ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंकज पासवान, जिला संगठन प्रभारी संजीव कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र कुमार सिंह, समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, सदर प्रखंड के अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष मुमताज अहमद जुगनू, जिला उपाध्यक्ष बलिन्द्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह, जिला महासचिव संजय पटेल, जिला महासचिव बीरेंद्र मेहता, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रकाश वर्मा आदि नेताओं ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को पार्टी में शामिल होने पर बधाई दी।

पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवान सिंह पूर्व में जदयू के मजबूत स्तंभ रहें हैं। उन्हें पुनः पार्टी में शामिल किये जाने से पार्टी का जनाधार बढेगा। पार्टी के जिला प्रवक्ता तेजेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि श्री कुशवाहा के पार्टी में आने से पूरे शाहाबाद क्षेत्र में पार्टी मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास का जो मूल मंत्र है, उसे आगे बढाने में श्री कुशवाहा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत एवं सबल बनाने का काम करेंगे। उनके पार्टी में शामिल होने से जदयू के संगठन को बल मिलेगा।