भाजपा नेता के चाचा के निधन पर पार्टी नेताओं ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। शहर के कर्मा रोड रामराज्य नगर निवासी भाजपा के युवा नेता अरविंद सिंह के चाचा कामेंद्र सिंह के असमय निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि कामेंद्र सिंहएक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में गरीब एवं असहाय लोगों के भलाई के लिए बराबर काम करते रहते थे। पिछले कुछ दिनों से उनका तबीयत खराब चल रही थी। इलाज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां गुरुवार को उनका निधन हो गया। विदित हो कि वे औरंगाबाद के वरीय संवेदक राजेश्वर सिंह के अपने सगे छोटे भाई थे। उनके निधन से हम सभी एक मजबूत अभिभावक कों को खो दिया।

वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर चले गए। उनके निधन पर पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव, भाजपा कार्यकर्ता सुनील सिंह, ब्रजेंद्र कुमार सिंह, टूना प्रसाद गुप्ता, रामशरण प्रसाद, विनोद शर्मा, प्रो. आशा कुमारी, सुशील कुमार, अविनाश पांडेय, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपू सिंह, हरि ओम, सत्येंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, विनोद सिंह, रघुनाथ राम, संजय राय, रामरूप सिंह, अनिल पांडेय, विजय प्रसाद निराला, धीरेंद्र सोनी सहित अन्य लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है।