भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के दादा के निधन पर पार्टी नेताओं ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष व पूर्व मुखिया कुमार बलराम सिंह (भोला) के  दादा  रामरेखा सिंह के निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि राम रेखा सिंह का 101 वर्ष की उम्र में उनके पैतृक गांव नवीनगर प्रखंड के बड़ेम में निधन हो गया।

वे सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ विनोबा भावे के आंदोलन से जुड़कर देश के आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये थें। वे राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ-साथ प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण क्षति हुआ है। वे अपने पीछे दो पुत्र के साथ साथ पूरा भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं।

उनके निधन पर भाजपा नेता इंद्रदेव यादव, लक्ष्मी नारायण सिंह, बृजेंद्र कुमार सिंह, सुनील सिंह, नबीनगर नगर अध्यक्ष मुकेश साव, बैरिया मंडल अध्यक्ष अशोक पांडेय, टंडवा मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार, वीरेंद्र कुमार सिंह, उमेश सिंह, मुन्ना कुमार, लल्लू साहू, पंकज सिंह, अनिल पांडेय, विनोद सिंह, लालेंद्र शर्मा, उमेश चंद्रवंशी, अविनाश मिश्रा, चंदन कुमार, मनीष सिंह, रघुनाथ राम, विजय प्रसाद निराला, सिनटू साव, शिवनाथ मेंहता एवं पवन सिन्हा ने भी शोक व्यक्त किया है।