भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष के निधन पर पार्टी ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नरेश गुप्ता के असामयिक निधन पर पार्टी ने गहरी संवेदना जताई है।

निधन की सूचना पाकर सांसद सुशील कुमार सिंह पार्टी के जिलाध्यक्ष के साथ कामा बिगहा मुक्ति घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सांसद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नरेश गुप्ता काफी ऊर्जावान, सामाजिक सरोकार से ओतप्रोत पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। वे काफी मिलनसार और उदार व्यक्तित्व के धनी थे। संगठन के प्रति उनका समर्पण भाव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी उनके निधन से काफी मर्माहत हैं। यह हम सबों के लिए अपूरणीय और असहनीय क्षति है, जिसकी पूर्ति निकट भविष्य में संभव नही है।

उनके निधन पर भाजपा के वरीय नेता सुनील सिंह, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, जिला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, नप के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ सिंह उर्फ बबुआ जी, मनोज शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, अनिल सिंह, राधेश्याम शर्मा, जिला महामंत्री मुकेश सिंह, रविशंकर शर्मा, देव के पूर्व उप प्रमुख मनीष राज पाठक, जिला मंत्री धर्मेंद्र शर्मा, आलोक सिंह, जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा, विनय शर्मा, विनय सिंह, रंजय अग्रहरी, शिव गुप्ता, रमन गुप्ता, राकेश देवता, भोला सिंह, नगर अध्यक्ष कौशल सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता सिंह, रवि सिंह, आशु अभिनव, नलिनी रंजन, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भरत सिंह, पप्पू अग्रवाल, उदय सिंह, गुड़िया सिंह, सरस्वती सिंह, जुलेखा खातुन, उषा सिंह, राहुल राज, सुमन अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषाकतम कुमार सिंह, अधिवक्ता इंद्रदेव यादव, भाजपा नेता बृजेंद्र कुमार सिंह, टुना प्रसाद गुप्ता, अनिल गुप्ता, विजय प्रसाद निराला, रघुनाथ राम, विनोद शर्मा, संजय गुप्ता, रामरूप सिंह, अविनाश कुमार, सुशील कुमार, इंजीनियर वीरेंद्र पाठक, सुनील कुमार सिंह, अरविंद सिंह, प्रो. आशा कुमारी, ललेन्द्र शर्मा, मधेेश्वर चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार सिंह, विनोद सिंह, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, विजय गुप्ता, मुकेश साह एवं मंडल अध्यक्ष, मंच-मोर्चा-प्रकोष्ठ के नेताओं-कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं ब्यवसायियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।