ओबरा में एक सप्ताह में आएगी धान की खरीदारी में तेजी : बीसीओ

ओबरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। ओबरा प्रखंड में धान की खरीदारी में तेजी तो आ रही है परंतु जितनी तेजी होनी चाहिए उतनी नही हो रही है। इसके लिए बीसीओ हृदय नारायण एवं सतीश कुमार वर्मा धान की अधिप्राप्ति में तेजी लाने के लिए सक्रिय है।

http://बीडीओ ने किया बीआरसी कार्यालय का औचक निरीक्षण

बीसीओ की माने तो 2 लाख 60 हजार 401 किवंटल के लक्ष्य के विरुद्ध अबतक मात्र 1126 क्विंटल की खरीदारी हो सकी है। बीसीओ की माने तो एक सप्ताह में धान की खरीदारी में तेजी आएगी। जिन पैक्सो में धान की खरीदारी हो रही ह,ै उसमे करसावा, बेल, रतनपुर, कारा, कंचनपुर, सरसौली एवं उब पैक्स शामिल है। रतनपुर पैक्स के अध्यक्ष मुकेश कुमार, करसावा के अध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि धान की खरीदारी के बाद भुकतान किया जा रहा है। करसावा पैक्स के किसान रामदेव ठाकुर पैसे भुगतान होने की पुष्टि की।

बीसीओ ने बताया कि सभी पैक्स अध्यक्षों को हिदायत दिया गया है जो किसान धान लेकर जाए उन्हें खरीदारी कर भुगतान करे। इधर कॉपरेटिव प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि डिहरा पंचायत के धान की खरीदारी वर्तमान पैक्स अध्यक्ष सतेंद्र सिंह करेंगे। बताया कि पूर्व के अध्यक्ष पर जो बकाया राशि थी, उसका भुगतान वर्तमान पैक्स अध्यक्ष द्वारा किया गए ह।ै बीसीओ ने भी बताया कि डिहरा पैक्स के खरीदारी हेतु आकांक्षा परिपत्र उपलब्ध होने के बाद धान की खरीदारी वहा भी शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल जैसे जैसे समय बढ़ते जा रहा है उसी तरह से धान की खरीदारी में वृद्धि हो रही है।