पैक्स अध्यक्ष ने लगाया ढिबरा पुलिस पर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप

देव(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज़ 18)। देव के दुलारे पैक्स अध्यक्ष बिजेन्द्र यादव ने ढिबरा थाना की पुलिस पर बाइक चेकिंग के नाम पर महिलाओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रताड़ना की शिकार हुई महिलाओं ने उन्हे अपना दुखड़ा सुनाया है। उन्होने कहा कि ढिबरा थाना की पुलिस बाइक चेकिंग के नाम पर लोगो को तंग करती है और अवैध वसूली करती है। महिलाओं की जांच बिना महिला पुलिस के करती है। पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि उन्होने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका से मोबाइल से की है।

एसपी से आश्वासन मिला है कि इसकी अपने स्तर से जांच कराएंगे। कहा कि एक तरफ सरकार विभिन्न प्रकार की योजना के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्र में महिलाओं और लोगों के साथ पुलिस मैत्री व्यवहार के लिए कार्यक्रम चलाती है। वही दूसरी ओर जबकि ढिबरा थाना की पुलिस खासकर महिलाओं को बेवजह परेशान करती है। अगर ढिबरा पुलिस का महिलाओं व आमजन के प्रति यही रवैया रहा तो घरों से निकलकर काफी संख्या में महिलाओं के साथ ढिबरा थाना पुलिस के खिलाफ आंदोलन करने कार्य करूंगा और ढिबरा थाना का घेराव करूंगा।