महुआंव व सोनहुली में पैक्सों ने शुरु की किसानों से धान की खरीदारी

ओबरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज़ 18)। ओबरा प्रखंड के महुआंव एवं सोनहुली में पैक्स गोदाम पर किसानों से धान की खरीदारी आरंभ हो गयी है। सोनहुली पैक्स पर एक किसान से 75 किवंटल धान की खरीदारी कर शुभारंभ किया गया। वही महुआवा पैक्स पर किसान लालमोहन शर्मा, यमुना सिंह, नवलकिशोर महतो समेत अन्य किसानों से पहले दिन करीब 450 क्विंटल धान की खरीदारी कर शुरुआत की गई।

इसी तरह उब, कारा एवं करसावा पैक्स गोदाम पर भी किसान धान अधिप्राप्ति हेतु पहुंचने लगे है। सोनहुली पैक्स अध्यक्ष बेचू सिंह, महुआवा पैक्स अध्यक्ष रामाश्रय शर्मा, उब पैक्स की अध्यक्ष आशा देवी, करसांव पैक्स अध्यक्ष मिहिर कुमार समेत अन्य पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि जिन किसानों का धान तैयार है, वे आकर अपने धान को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर अधिप्राप्ति करे। कहा कि किसानो से धान निर्धारित मूल्य पर लिया जाएगा।

बीसीओ हृदय नारायण ने बताया कि धान अधिप्राप्ति की रफ्तार धीरे धीरे बढ़ने लगी है। कहा कि एक सप्ताह में और भी रफ्तार में तेजी आएगी। अभी तक करीब 1700 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है जबकि 2 लाख 60 हजार 401 क्विंटल की खरीदारी का लक्ष्य है। खरीदारी के बाद और लक्ष्य को बढ़ाया जाएगा। इधर कॉपरेटिव बैंक के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जिन पैक्स अध्यक्षों ने अभी तक सीसी ऋण हेतु आवेदन नही दिया है, वे ऋण लेने हेतु आवेदन दे। उन्हें शीघ्रतिशीघ्र ऋण दिया जाएगा ताकि किसानों से समय पर धान की अधिप्राप्ति हो सके।