डीएम-एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने की औरंगाबाद-दाउदनगर जेल में छापेमारी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों ने राज्यव्यापी अभियान के तहत शनिवार को मंडल कारा में छापेमारी की।

इसके अलावा दाउदनगर की अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम सिंह, एसडीपीओ कुमार ऋषिराज, दाउदनगर के बीडीओ योगेंद्र पासवान, गोह के बीडीओ मनोज कुमार, दाउदनगर के अंचल अधिकारी विजय कुमार एवं अन्य अधिकारियों ने दाउदनगर उप कारा में छापेमारी की।

छापेमारी में दोनो जेलो से कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नही हुआ। अधिकारियों ने दोनो स्थानों के जेल प्रशासन को व्यवस्था में और सुधार लाने का निर्देश दिया।