पुनपुन महोत्सव-2021 को ले आयोजन समिति की बैठक संपन्न

नबीनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। नबीनगर के टंडवा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में पुनपुन महोत्सव-2021 को ले आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता टंडवा पंचायत के सरपंच मिथिलेश पासवान ने की जबकि संचालन जिला पार्षद हरिराम एवं राहुल तिवारी ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए अध्यक्ष का त्यागपत्र मंजूर कर पुरानी कमेटी को भंग किया तथा नई कमेटी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पुनः अभय वैद्य को दी गई तथा सचिव समाजसेवी विनोद कुमार सोनी को बनाया गया एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी वर्तमान पैक्स अध्यक्ष अश्विनी कुमार सौरव उर्फ पिंटू कुमार सिंह को दिया गया। साथ ही कमेटी के विस्तार में महासचिव विजय कुमार सिंह अधिवक्ता एवं संयोजक हरिराम तथा संरक्षक मुखिया राम प्रसाद राम को बनाया गया। निर्णय लिया गया कि कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए पुनपुन महोत्सव 2021 का आयोजन किया जाएगा। सरपंच मिथिलेश पासवान ने कहा कि पुनपुन नदी हमारी टंडवा की धरोहर है। इन्हें संजो कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। पुनपुन महोत्सव समिति का कार्य क्षेत्र के लिए काफी सराहनीय रहा है। समाज को एक साथ एकजुट होकर पुनपुन नदी की गरिमा एवं महिमा के प्रचार प्रसार के लिए एवं इनके मिटते हुए अस्तित्व को बचाने के लिए एकत्र होने की जरूरत है। सभा को संबोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य विवेक राज ने कहा कि अगले बैठक में उप समितियों का निर्माण कर महोत्सव को भव्य बनाया जाएगा।

जिला पार्षद हरिराम ने कहा कि पुनपुन नदी के टंडवा से नबीनगर तक के मिटते हुए अस्तित्व को बचाने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों के साथ साथ आमजन को भी हैं। हम सब आगे बढ़े और पुनपुन नदी की मिटती हुई अस्तित्व की तन मन धन से रक्षा करें और नदी को स्वच्छ बनाएं। सचिव विनोद कुमार सोनी ने बताया कि पुनपुन महोत्सव 2019 और 20 के आयोजन में सहभागी सभी अहम भूमिका निभाने वाले छात्र-छात्राओं कलाकारों एवं पर प्रयास प्रायोजको को सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय लिया गया कि पुनपुन महोत्सव 2021 के होने वाले आयोजन में महंत श्री गजेंद्र दास जी को आमंत्रित किया जाएगा तथा उनके देखरेख में महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बैठक में राजकुमार रजक, शिव शंकर प्रसाद, अक्षय तिवारी, अशोक कुमार मेहता, यमुना प्रसाद, राधेश्याम सोनी, कमलेश गुप्ता, रामप्रवेश सिंह, विवेक कुमार राज, सतनारायण सिंह उर्फ साधु बाबा, अशोक मेहता नबीनगर, राहुल तिवारी, विजय कुमार सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, कृष्णा मुरारी प्रसाद, अजय पाठक, सुदेश्वर राम आदि उपस्थित थे।