ज्ञान यज्ञ की तैयारी को ले आयोजन समिति की बैठक संपन्न

दाउदनगर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। दाउदनगर के काली मंदिर चैराहा स्थित पांडेय जी का हाता में रविवार को ज्ञान यज्ञ समिति की बैठक यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई।

ज्ञान यज्ञ के संरक्षक सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि कॉलेन्द्र कुमार सिंह, विद्या निकेतन स्कूल के सीईओ आनंद प्रकाश ने बैठक की संयुक्त अध्यक्षता की। बैठक में यज्ञ के प्रचार प्रसार के लिए समूचे दाउदनगर क्षेत्र में झंडा, बैनर, पोस्टर व गेट लगाने के साथ ही यज्ञ स्थल पर साउंड, लाइट, साफ-सफाई, शुद्ध व शीतल पेयजल की व्यवस्था, आगंतुकों के ठहरने एवं भोजन व्यवस्था आदि पहलुओं पर विचार किया गया।

साथ ही सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों को ज्ञान यज्ञ के लेटर पैड पर यज्ञ समिति के सक्षम पदाधिकारियों का हस्ताक्षर युक्त आग्रह पत्र कमिटी के सदस्यों द्वारा उनसे मिलकर देने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम संयोजक अश्विनी तिवारी, उपाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, कोषाध्यक्ष राजीव रौशन, सचिव सुनील दुबे, कार्यकारणी समिति के मुकेश मिश्र, धीरज पाठक, सोनू तिवारी, प्रमोद कुमार, कैलाष सिंह, रंजीत साव, गुड्डू उपाध्याय एवं राजेन्द्र पासवान के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।