एकतरबा आदर्श ग्राम निर्माण संगठन की हुई बैठक

जमुई। खैरा प्रखंड के अरुनमा बांक पंचायत अंतर्गत एकतरबा गांव की आदर्श ग्राम निर्माण संगठन के सदस्यों ने बैठक का आयोजन किया। उक्त बैठक की अध्यक्षता समाज सेवी चमन मुर्मू ने किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री मुर्मू ने कहा कि हमारा गांव सदियों से पिछड़ा है।गांव के लोगों को सरकारी लाभ नही मिल रहा है। एकतरबा गांव के लोग शुध्द पेयजल, स्वास्थ्य ,शिक्षा,जैसी अहम समस्या से जूझने को मजबूर है।

चमन मुर्मू ने कहा कि सभी विभागों को गांव की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। संगठन के सदस्यों ने एकतरबा गाँव में ग्राम विकास शिविर लगाने से संबंधित जिला पदाधिकारी को आवेदन देने सम्बन्धी चर्चा किया। मौके पर उपस्थित पशु उपस्वास्थ्य केन्द्र, खैरा के डॉक्टर शशांक कुमार ने उत्तम नस्ल का पशु पालन करने,पशु गणना कराने की सलाह दिये।उन्होंने सरकारी योजना के तहत सूकर पालन के बारे में जानकारी दी।

अरुनमा बांक पंचायत के पूर्व मुखिया उमेश यादव ने कहा कि गरीवों की सेवा करना ही सच्ची सेवा है।उन्होंने ग्रामीणों को हर संभव मदद करने की बात कही। सर्व सेवा सहयोग समिति के सचिव दुष्यंत कुमार ने कहा कि ग्रामीणों की रुचि अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होगा। हर हाथ को रोजगार मिले इसके लिये पहल किया जाएगा। बैठक में छोटू मुर्मू, भरत मुर्मू, राजो सोरेन, अनिल मरांडी, महिला समाज सेवी चम्पा मरांडी, संगीता मरांडी, रीना सोरेन, विनीता टुडू के अलावे संगठन के अन्य लोग उपस्थित थे।