श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन संत के प्रवचन सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु भक्त

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। गोह प्रखंड मुख्यालय में तीन दिन पूर्व से स्व. जगदीश द्विवेदी के 12वीं पुण्य स्मृति में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन डॉ. संजय कृष्ण सलिल जी महाराज ने बुधवार को अपने मुखारबिंद से श्रद्धालु भक्तों को भाव विभोर कर दिया।

महाराज जी ने कहा कि आज हमें इस जीवन को परमात्मा ने बिना कुछ लिए दिया है। हमे कोई चीज हमे मुफ्त में नही मिलता है लेकिन मनुष्य जीवन हमे मुफ्त में मिला है। हमे आंख देखने के लिए, नाक श्वास लेने के लिए, जीभ स्वाद के लिए दिया है लेकिन भगवान ने हमसे कुछ नही लिया। श्रीमद्भागवत अत्यंत गोपनीय रहस्यात्मक पुराण है। यह भगवत्स्वरूप का अनुभव कराने वाला और समस्त वेदों का सार है।

संसार में फंसे हुए जो लोग इस घोर अज्ञानान्धकार से पार जाना चाहते हैं, उनके लिए आध्यात्मिक तत्वों को प्रकाशित कराने वाला यह एक अद्वितीय दीपक है। भागवत क्या है? भागवत वैष्णवों का परम धन, पुराणों का तिलक, परम हंसों की संहिता, भक्ति ज्ञान-वैराग्य का प्रवाह (प्याऊ), भगवान् श्रीकृष्ण का आनंदमय स्वरूप, प्रेमी भक्तों की लीला स्थली, श्री राधा-कृष्ण का अद्वितीय निवास स्थान, जगत का आधार, लोक-परलोक को संवारने वाला, जगत् व्यवहार व परमार्थ का ज्ञान कराने वाला, वेदों उपनिषदों का अद्वितीय सार (रस), व्यक्ति को शांति तथा समाज को क्रांति का प्रतीक तथा पंचम वेद है।

यज्ञ के चौथे दिन काराकाट सासंद महाबली सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी, औरंगाबाद के सांसद प्रतिनिधि अरविंद उपाध्याय, सासाराम सांसद प्रतिनिधि सूर्यवंश कुशवाहा, जदयू की वरिष्ठ नेत्री अनीता देवी पहुंचे जहां महाआरती में शामिल होकर महाराज जी से आर्शीवाद ग्रहण किया। इसके बाद आयोजकों ने उन्हें अंग वस्त्र के साथ भागवत गीता देकर समानित किया। यहां आने पर पहले सैकड़ो की संख्या में ग्रामवासियो ने उनका जोरदार अभिनन्दन और स्वागत किया। बाद में उन्होंने भी श्रद्धालुओं को संबोधित किया।