हमसे के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया पूर्व सीएम मांझी के 34 संकल्पों को पूरा करने का फैसला

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा(सेकुलर) की औरंगाबाद जिला इकाई द्वारा शनिवार को यहां पार्टी का छठा स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने की जबकि संचालन युवा हमसे के जिलाध्यक्ष गुलाम सरवर ने किया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह औरंगाबाद के संगठन प्रभारी कमलेश सिंह, कुटुम्बा से पार्टी के प्रत्याशी रहे श्रवण भुईंयां, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष रामप्रवेष भुईंयां, आमस व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, छात्र हमसे के जिलाध्यक्ष भीम प्रताप सिंह, दिनेश पटेल, पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रंजय सिंह एवं अन्य नेताओं ने विचार रखे।

समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह सह औरंगाबाद के संगठन प्रभारी कमलेष सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते है। उन्ही से संगठन चलता है। कार्यकर्ता हमारे लिए सर्वोपरि है। कहा कि अभी हमारा संगठन महज छः साल का है। इसके बावजूद इतने कम समय में हमे पूरी तो नही लेकिन आशा के अनुरुप सफलता मिली है और आज हमारे नेता संतोष मांझी राज्य सरकार में मंत्री है। हमें उन्हे और ताकत देनी है और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हाथों को मजबूत करना है। यह मजबूती तभी आएगी जब हमारे पार्टी के संगठन का हर गांव और बुथ तक विस्तार होगा। यह काय कार्यकर्ताओं के निष्ठापूर्ण सहयोग के बगैर संभव नही है।

कार्यकर्ता संगठन के विस्तार के लिए लगातार मेहनत करे, तभी यह संभव होगा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के रुप में हमारे नेता जीतन राम मांझी ने जनहित और राज्यहित में 34 संकल्प पारित किए थे। उनमें से कुछ संकल्प पूरे हुए है लेकिन कुछ महत्वपूर्ण संकल्पों का पूरा होना अभी बाकी है। पार्टी के स्थापना दिवस पर उन संकल्पों को पूरा करने और उसके लिए लगन से कार्य करने का हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते है और हम इस संकल्प को हर हाल में पूरा करेंगे।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)