नामांकन के पांचवें व अंतिम दिन औरंगाबाद के अलग-अलग विस क्षेत्रों से 66 प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज़ 18 )। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2020 के प्रथम चरण के लिए औरंगाबाद जिले के छः विधानसभा सीटों के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के पांचवें और अंतिम दिन गुरूवार को जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से कुल 66 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के हवाले से जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने बताया कि नामांकन के पांचवें और अंतिम दिन 223-औरंगाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कुल सात अभ्यर्थियो-आनंद शंकर सिंह(कांग्रेस),  रामाधार सिंह(भाजपा), अनुराग यादव(स्वराज पार्टी), सत्येन्द्र कुमार सिंह(स्वतंत्र अभ्यर्थी), सुरेश प्रसाद(बहुजन मुक्ति मोर्चा), अनिल कुमार(बहुजन समाज पार्टी) एवं आशीष कुमार सोनी(राष्ट्र सेवा दल) द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।221-नवीनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन करने वालो में मनोज प्रजापति(लोकतांत्रिक जनता पार्टी), विजय कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह(राजद), दिव्या सिंह(निर्दलीय), बबन कुमार(जापलो), धर्मेन्द्र कुमार(रालोसपा), संजु देवी(द प्लूरल्स पार्टी), मालती देवी(स्वराज पार्टी-लोकतांत्रिक), विजय कुमार सिंह(लोजपा), विनोद कुमार ठाकुर(अखिल हिंद फारवर्ड ब्लॉक-कांतिकारी), गोपाल निषाद(राकांपा) एवं राम भरत भुईया(संयुक्त विकास पार्टी) शामिल है। 222-कुटुम्बा से कुल 13 ने नामांकन किया है। नामांकन करने वालों में विकास कुमार पासवान(भारतीय सर्वोदय पार्टी), विनोद पासवान(राकांपा), जगदीश पासवान(भारत भ्रष्टाचार मिटाओ पार्टी), कृष्णा राम(बसपा), अनिल कुमार(जापलो), श्रवण भुईयां(हमसे), पूर्व विधायक ललन राम(स्वतंत्र), सरूण पासवान(लोजपा), युगेश राम(भारतीय मोमिन फ्रंट), विकेश पासवान(निर्दलीय), रविन्द्र पासवान(जनता दल-सेकुलर), सत्येन्द्र राम(द प्लूरल्स पार्टी) एवं भोला राजवंशी(निर्दलीय) शामिल है।220-ओबरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने वालों में रामरूप राजवंशी(अखिल हिंद फारवर्ड ब्लॉक-क्रांतिकारी), विकास कुमार(निर्दलीय), रबीन्द्र नाथ शर्मा(वंचित समाज पार्टी), अजय कुमार(रालोसपा), प्रकाश चन्द्र(लोजपा), रविन्द्र कुमार मिश्र(निर्दलीय) एवं प्रमोद सिंह चन्द्रवंशी(निर्दलीय) शामिल है। 224-रफीगंज से कुल 17 ने नामांकन किया है। नामांकन करने वालो में मनोज कुमार सिंह(लोजपा), विशाल कुमार सिंह(राकांपा), अमिन अफरीदी अंसारी(भारतीय मोमिन फ्रंट), अमिन अफरीदी अंसारी(भारतीय मोमिन फ्रंट), रवि शंकर कुमार(वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल), अशोक कुमार सिंह(निर्दलीय), इरफान खान(भारतीय सबलोक पार्टी), मो. नेहालुद्दीन(राजद), आरिफ राजा(निर्दलीय),संदीप सिंह समदर्शी(जापलो),मोजम्मिल हसन(बसपा), तजम्मुल अहमद(निर्दलीय), राज कुमार(राष्ट्र सेवा दल), विजय कुमार(जय महाभारत पार्टी), संदीप सिंह समदर्शी(जापलो), राम सुरेश भगत(पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया) एवंशगुफ्ता यास्मीन(द प्लूरल्स पार्टी) शामिल है।223-गोह से 11 ने नामांकन किया है। नामांकन करने वालो में डॉ. रणविजय कुमार(रालोसपा), रामप्रवेश सिंह(जनतांत्रिक विकास पार्टी), श्याम सुंदर(जापलो), कृष्णा प्रसाद(निर्दलीय), राजेश रंजन(जय महाभारत पार्टी), श्रीनिवास(राकांपा), मो. एकलाख(पीस पार्टी), अजीत रंजन(द प्लूरल्स पार्टी), साधुशरण सिंह(निर्दलीय) एवं चितरंजन शर्मा(निर्दलीय) शामिल है। सभी ने संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया।