ओबरा आगमन पर विप के कार्यकारी सभापति का भाजपाईयों ने किया स्वागत

ओबरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)।  बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के ओबरा आगमन पर मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह से स्वागत किया।

कार्यकारी सभापति ने सबो से परिचय किय ग्रामीणों की समस्याओं को पूछा और दूर करने का आश्वासन दिया। नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार उर्फ पप्पू ने किया।

इस दौरान मंडल महामंत्री राहुल कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष विनोद नाग, कोषाध्यक्ष संजय मालाकार, करसांव पंचायत प्रमुख मंटू शर्मा, वीरेंद्र कुमार, मंगलेश कुमार, शंकर प्रसाद, प्रशांत कुमार, सीटू कुमार, सिकंदर चैधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।