अंबेडकर जयंती पर LJPR के प्रदेश महासचिव प्रमोद सिंह के समक्ष चार पंसस सदस्यों समेत कई ने ली पार्टी की सदस्यता

मदनपुर(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लोजपा (रामविलास) के मदनपुर प्रखंड के शिवगंज स्थित प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयती समारोहपूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शम्भू कुमार ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कई नये लोगो ने पार्टी संगठन का दामन थामा। पार्टी में शामिल होनेवालों में नीमा आंजन के पंचायत समिति सदस्य छोटन सिंह, उतरी उमगा के पंचायत समिति सदस्य प्रवीण पासवान, मनिका के पंचायत समिति सदस्य हरेन्द्र पासवान, मदनपुर के कल्लू जी एवं पिपरौरा के बीरू कुमार शामिल है।

साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता कमेश शर्मा, रामसुंदर दास, पंकज कुमार पासवान, गौतम विश्वकर्मा, ललित विश्वकर्मा, भोला पासवान(सरपंच), सुबोध सिंह, पंकज गहलौत, शशिकांत कुमार उर्फ सोनू एवं अवनिश सिंह ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेश महासचिव ने सभी को पार्टी की सदस्यता प्रदान की। कार्यक्रम में एरकी कला के पूर्व मुखिया रणधीर सिंह, रामलायक सिंह, विनय सिंह, विपिन सिंह, नवीन सिंह, प्रखंड कोषाध्यक्ष अभय सिंह, प्रखंड मीडिया प्रभारी राहुल सिंह, उपाध्यक्ष संजय मेहता, रजनिश सिंह एवं कारू मेहता आदि उपस्थित रहे।