सड़क दुर्घटना में वृद्ध महिला घायल, रेफर

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। मदनपुर प्रखंड क्षेत्र के मंझार गांव की निवासी 61 वर्षीया देवमुनि देवी अपने पोते सोनू कुमार के साथ बाईक से वार बैंक में जा रही थी।

इसी बीच रास्ते में ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। जिससे वह घायल हो गयी।परिजनों द्वारा इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

डॉ. विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि सर में ज्यादा चोटें आई हैं। वह गंभीर रूप से घायल है।