रफीगंज के विभिन्न पंचायतों में अधिकारियों ने की योजनाओं की जांच

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के चरकावां पंचायत, चेव पंचायत एवं पौथु पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र दास, अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी सिंधु कमल ने विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि चरकावां पंचायत के विभिन्न गांव में घर नल जल योजना, नली-गली योजना, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, जन वितरण प्रणाली, पैक्स गोदाम, ग्रामीण सड़क के निर्माण, मनरेगा, ग्रामीण आवास, पंचायत सरकार भवन, समाज कल्याण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर सही कुछ त्रुटि पाई गई। इसे सुधारने का दिशा निर्देश दिया गया। अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने चेऊं पंचायत के सरावक गांव के साथ अन्य गांव में विद्यालय, पैक्स गोदाम, ग्रामीण सड़क के निर्माण, मनरेगा, पंचायत सरकार भवन ,जन वितरण प्रणाली, आंगनबाड़ी केंद्र के साथ योजनाओं का निरीक्षण की गई।

किस जगह पर त्रुटि पाई गई, उसे सुधारने का दिशानिर्देश दी गई। कार्यपालक पदाधिकारी ने पौथु पंचायत के विभिन्न गांव में सरकारी स्कूल, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, मनरेगा, जन वितरण प्रणाली, घर नल जल योजना, पेंशन योजना के साथ अन्य विभागों का जांच किया गया। उन्होने बताया कि कई जगह पर सही तो कहीं जगह पर त्रुटि पाई गई। सुधारने को दिशा निर्देश दी गई। इसमें अवसर पर चेऊं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जैनुल अंसारी , पौथु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गोरे शर्मा, चरकावा पंचायत के मुखिया सेराज अंसारी, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, शंकर कुमार आदि शामिल थे।