ऑब्जर्वर ने किया देव में पंचायत चुनाव के लिए हो रहे ईवीएम कमिश्निंग का निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। पंचायत चुनाव-2021 के मद्देनजर ऑब्जर्वर स्वयंभू प्रिय ने शनिवार को शहर के किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज में चल रहे देव प्रखंड के ईवीएम कमिश्निंग का स्थलीय निरीक्षण किया। 

ईवीएम सेल के नोडल पदाधिकारी सह जिला भू अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा बताया गया कि देव प्रखंड का ईवीएम सीलिंग का कार्य समाप्त किया जा चुका है।

इसके पश्चात प्रेक्षक की उपस्थिति में मॉक पोल का कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर  वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार, वरीय उप समाहर्ता अनिशा भारती, देव के निर्वाची पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।