नेहरू युवा केंद्र ने चलाया जल संचय जागरूकता अभियान

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। नेहरू युवा केंद्र औरंगाबाद द्वारा रफीगंज प्रखंड में कैच द रेन पोस्टर का लोकार्पण किया गया।

शुभम सिंह ने बताया कि प्रधानमन्त्री द्वारा शुरू किये गए इस अभियान से देश में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पास वर्षा जल संचय को लेकर एक साफ सन्देश पहुंचेगा। जिससे आम जनता भी वर्षा ऋतु आने से पहले पानी इकठ्ठा करने के लिए संसाधनों को विकसित करेगी।साथ ही क्षेत्रीय स्तर भी सरकारें बड़े स्तर पर तकनीकी की सहायता से वर्षा जल संरक्षण के लिए योजनाएं बनी है।

जल शक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय जल मिशन ने वर्षा जल संचयन के लिए जलवायु परिस्थितियों और उप-मृदा स्तर के लिए उपयुक्त वर्षा जल संचय संरचना  के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए श्कैच द रेनश्  अभियान शुरू किया है। इस कार्यक्रम का लोकार्पण पुलिस निरीक्षक , थाना, अंचल कार्यालय एवं कन्या उच्च  विद्यालय, आरबीआर इटर विदयालय, डॉ विजय सिंह महाविद्यालय में किया गया। इस कार्यक्रम में अभाविप के जिला कार्यसमिति सदस्य राहुल कुमार, जिला मीडिया प्रभारी हार्दिक सिंह राजपूत ,आलोक चैरसिया, किशु गुप्ता आदि उपस्थित थे।