पांच साथियों संग पुलिस के हत्थे चढ़ा जेजेएमपी का कुख्यात एरिया कमांडर

  • हथियार व कारतूस बरामद
  • औरंगाबाद व पलामू जिले में मचा रखा था आतंक, कई कांडों में रहा है शामिल

नवीनगर (औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज़18)। औरंगाबाद के साथ झारखंड की पलामू पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति मोर्चा (जेजेएमपी) के कुख्यात एरिया कमांडर अरविंद राम समेत छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। अरविंद कुटुंबा थाना क्षेत्र के कुटकुर गांव का निवासी है।

कमांडर के साथ गिरोह के नवीनगर थाना क्षेत्र के काशी तेंदुआ गांव का संजय राम, पटखोलिया गांव का कृष्णा यादव, अजय कुमार, शिवसागर का मनोज चौहान एवं मकदुमपुर गांव का परमात्मा राम पकड़ा गया है।

DJHç»ÚUÌæÚU ÁðÁð°×Âè ـâçÜØô¢ ·ð¤ âæÍ ÂéçÜ⠰ߢ °â°âÕè ·ð¤ ¥çÏ·¤æÚUè

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से एक देसी रायफल, एक देसी पिस्टल, दस कारतूस एवं सात मोबाइल जब्त किए गए हैं। सभी की गिरफ्तारी पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोलडीह गांव के एक ईंट भट्ठे के निकट सरसो के खेत से की गई है।

एरिया कमांडर अपने साथियों के साथ इलाके के ईंट भट्ठों एवं ठीकेदारों से लेवी वसूलने के इरादे से जुटे थे। जैसे ही एसएसबी व पुलिस की टीम पहुंची, सभी भागने लगे। परंतु घेराबंदी के कारण पकड़े गए। गिरफ्तारी के बाद सभी को हुसैनाबाद पुलिस नेकोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार एरिया कमांडर अरविंद पर नवीनगर, कुटुंबा के अलावा हुसैनाबाद थाने में छह नक्सल व हत्या से लेकर आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।