पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की अधिसूचना जारी, औरंगाबाद में गुरुवार से होगा नामांकन

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण की अधिसूचना बुधवार को जारी हो गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद अब कल यानी गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ होगी।

औरंगाबाद जिले में प्रथम चरण में औरंगाबाद सदर प्रखंड में चुनाव होना है। यहां नामांकन की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। नामांकन के लिए औरंगाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में बैरिकेडिंग एवं अन्य तरह की प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। इस बीच उप विकास आयुक्त अंशुल कुमार ने औरंगाबाद प्रखंड में नाम निर्देशन की व्यवस्था का जायजा लिया।

उप विकास आयुक्त ने पदवार काउंटर की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, विधि व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन की व्यवस्था आदि बिंदुओं की समीक्षा की। इस मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी नवीन शर्मा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।