देश के पांच भागों के लिए जीकेसी के जोनल प्रभारी मनोनीत

औरंगाबाद(लाईव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस(जीकेसी) ने देश भर में अपने संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने के लिए लगातार किए जा रहे प्रयासों के तहत जोनल प्रभारियों का मनोनयन कर उनके नामों की विधिवत घोषणा कर दी।

जीकेसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कमल किशोर ने बताया कि जीकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने संपूर्ण भारत में कायस्थों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को मजबूत करने के इरादे से उत्तरी पूर्वी दक्षिणी और पश्चिमी भारत के साथ-साथ केंद्रीय भारत के लिए जोनल प्रभारियों का मनोनयन किया है।

इसके तहत अखिलेश श्रीवास्तव को उत्तर भारत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव को पूर्वी भारत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमार शिशिर सिन्हा को पश्चिमी भारत और डिजिटल मीडिया प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सिन्हा को दक्षिणी भारत का जोनल प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार दीपक कुमार वर्मा को केंद्रीय भारत का जोनल प्रभारी मनोनीत किया गया है। उन्होंने बताया कि जोनल प्रभारियों के मनोनयन से संबंधित जोन के अंतर्गत आने वाले राज्यों में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के संगठनात्मक ढांचे को तेजी से खड़ा तथा मजबूत किया जा सकेगा और कायस्थों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।