कृष्णदेव लोकसेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत 

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। लोकसेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच की एक बैठक रविवार को संगठन के शहर के सत्येंद्रनगर स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने की।

बैठक में संगठन का विस्तार करते  हुए आंजन निवासी कृष्णदेव सिंह उर्फ छोटन सिंह को मंच का मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष एवं नेगाबिगहा निवासी जितेंद्र कुमार सिंह को प्रखंड उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में विधानसभा चुनाव में रफीगंज से प्रत्याशी रहे लोजपा(रामविलास) के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि संगठन ही पार्टी की ताकत होती है। अगर आपके पास संगठन नहीं है, तो वह पार्टी नहीं है। हमारे पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में मजबूत हुई है। 2025 में हमारे नेता मुख्यमंत्री बनेंगे। वही जिलाध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि छोटन सिंह के मदनपुर प्रखंड अध्यक्ष बनने एवं जितेंद्र सिंह के प्रखंड उपाध्यक्ष बनने से संगठन मजबूत होगा। आगे संगठन का और विस्तार किया जाएगा।

कहा कि 14 अप्रैल को गया में संगठन की विशाल रैली होने जा रही है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं पार्टी के उपाध्यक्ष पूर्व सांसद अरुण कुमार शामिल होंगे। कहा कि बिहार में चारों ओर भ्रष्टाचार ही दिखाई दे रहा है। औरंगाबाद में प्रशासन निष्क्रिय है। रोज हत्या हो रही है। जब हत्या हो जाती है तब पुलिस की नींद खुलती है। टेंगरा नहर पर हॉकी स्टिक से पीट पीटकर युवक की हत्या होती है। युवक के परिजन जब थाना पर जाते हैं तो थाना प्रभारी उनको डांट कर भगा देते है। जब हत्या हो जाती है तब प्रशासन की नींद खुलती है। जंगलराज आ गया है। बैठक में रफीगंज प्रखंड प्रमुख को प्रतिनिधि चुलबुल सिंह, मदनपुर के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पंकज कुमार, मनीष राज, पंकज पासवान एवं अनिल पासवान आदि मौजूद रहे।