पुलिस पर पथराव मामले में नामजद गिरफ्तार

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज पुलिस ने खरोखर गांव के प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि रफीगंज के डाक बंगला के पास स्थित इफको गोदाम से किसानों को खाद वितरण किया जा रहा था। वहां विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मौजूद थी। अचानक भगदड़ का माहौल बनाते हुए विधि व्यवस्था में लगे पुलिस पर पथराव किया गया था।

पथराव में एसआई कामेश्वर साह सहित अन्य जवान घायल हुए थे। एसआई के बयान पर 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। 7 लोग पूर्व में ही जेल जा चुके हैं। सूचना के आधार पर प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा जेल भेजा जा रहा है।