नोडल पदाधिकारी ने किया वज्रगृह व प्रस्तावित मतगणना केंद्र का निरीक्षण

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार ने शहर के किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया। साथ ही सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज में प्रस्तावित मतगणना केंद्र का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान पंचायत चुनाव के पोल्ड एवं अनपोल्ड ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखने, पीसीसीएपी को ईवीएम मशीनों के साथ डिस्पैच करने एवं मतगणना हेतु की गई तैयारियों का अवलोकन किया।

इस मौके पर वरीय उप समाहर्ता कृष्णा कुमार, वरीय उप समाहर्ता अनीशा भारती, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता राकेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।