भाजपा नेताओं की अवैध संपत्ति पर बुलड़ोजर चलायें नीतीश : अतुल कुमार अंजान

बिहार में राजनीतिक परिवर्तन का गया राष्ट्रव्यापी संदेश : अतुल कुमार अनजान

पटना(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव में नैतिक साहस है तो वे भाजपा नेताओं की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर बुलड़ोजर चलायें। इससे देश में नया संदेश जायेगा। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी नेताओं को एकजुट करने में नीतीश कुमार महती भूमिका अदा करेंगे। बिहार की इस राजनीतिक घटना ने राष्ट्रीय राजनीति की दिशा बदल दी है। भाजपा जिस तरह से राज्य सरकारों को तोड़ती जा रही थी‚ उससे जनतंत्रा पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव अतुल कुमार अंजान ने आज पटना स्थित जनशक्ति भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बिहार की इस राजनीतिक घटना ने राष्ट्रीय राजनीति की दिशा बदल दी है। यह अत्यंत आवश्यक था। भाजपा जिस तरह से राज्य सरकारों को तोड़ती जा रही थी, उससे हमारे जनतंत्रा पर खतरा बढ़ता जा रहा है।

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अंजान ने कहा कि बिहार के इस राजनीतिक परिवर्तन का राष्ट्रव्यापी संदेश गया है। मोदी की सरकार हमारे संविधान, लोकतंत्रा, देश की गंगा-जमुनी-संस्कृति पर लगातार हमला कर रही है। भाजपा देश के आमलोगों, श्रमिकों के अधिकारों को छिनती जा रही है। इस प्रकार तानाशाही थोपने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ईडी, सीबीआई और धन के बल पर जनता द्वारा चुनी राज्य सरकारों को तोड़कर, मध्य प्रदेश, महारष्ट्र, गोवा में अपनी सरकार बना ली। बिहार ने उसके इस विजय अभियान पर ब्रेक लगाने का काम किया है। पुनः बिहार ने इतिहास को दोहराया है। आडवाणी रथ यात्रा निकालकर, पूरे देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंकने के फेरे में थे, तो तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने उनके रथ को रोककर देश, संविधान, लोकतंत्र बचा लिया था। बिहार ने भाजपा के विजय अभियान को रोककर राष्ट्र को एक नयी दिशा दी है।

राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने आगे कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देशवासी बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों से त्रास्त हैं। घर-घर की जरुरत के डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की कीमतें बेलगाम हैं। सरकार द्वारा खाद्य पदार्थों, अनाज, दूध, दही आदि पर जीएसटी लगाने से उपभोक्ता वस्तुओं के मूल्य में भारी उछाल आ गया जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में लगभग 200% बेतहाशा वृद्धि कर दी गयी।

उन्होंने कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति लाकर छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों से वंचित करने की शिक्षा का बजट करण कर रही है। यही रवैया रहा तो छात्र, शिक्षा से वंचित हो जाएंगें। स्वास्थ्य सुविधा को भी बाजार के हवाले कर दिया गया है। नतीजतन स्वास्थ्य सुविधा से आम लोग वंचित हो रहे हैं। लोगों के लिए आयुष्मान योजना लॉलीपॉप सिद्ध हो रहा है।

भाकपा के राष्ट्रीय सचिव अंजान ने कहा कि भाजपा सरकार सार्वजनिक क्षेत्रा के रेल, सेल, बैंक, हवाई अड्डा, राजमार्ग, कल-कारखाने, जीआईसी, एलआईसी आदि को कौड़ी के मोल बेचकर बेरोजगारों की तादाद बढ़ाती जा रही है। विभिन्न विभागों के लाखों रिक्त पदों को भरने के बजाय पद ही समाप्त कर रही है। केंद्र सरकार श्रमिकों के प्राप्त अधिकारों पर हमला कर उनके हक-हकूक को छिन रही है। इससे जनता में भारी आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए देश में साम्प्रदायिकता, धार्मिकता, नफरत की राजनीति कर देश को कमजोर कर रही है। लव जिहाद, हिजाब, तलाक आदि का मामला उठाकर अल्पसंख्यक समुदाय को भयभीत कर रही है।

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी पर तीव्र प्रहार किया जा रहा है। मीडिया को अपने चंगुल में रखने की कोशिश केंद्र सरकार की है। मोदी सरकार के ये सभी कदम देश को एक खतरनाक दिशा में ले जाने के संकेत दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का महाधिवेशन 14 से 18 अक्टूबर 2022 को विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश) में और 18 से 21 सितम्बर 2022 को राज्य सम्मेलन बांका के धोरैया में होने जा रहा है। इसमें राज्य और देश की समस्याओं पर गहनता से विचार किया जायेगा। संविधान, लोकतंत्र समेत तमाम मुद्दों पर विचार कर उनकी रक्षा के लिए संघर्ष का रास्ता तैयार किया जाएगा।

राष्ट्रीय सचिव अंजान ने देश की वाम, धर्मनिरपेक्ष, जनवादी शक्तियों, छात्रों, नौजवानों, किसानों, मजदूरों, व्यवसायियों, बुद्धिजीवियों समेत सभी तबकों से अपील की है कि बिहार ने रास्ता दिखाया है। आप सभी एकजुट होकर भाजपा की नीतियों को करारी शिकस्त दें। तभी देश तरक्की के रास्ते पर चलेगा और नये शक्तिशाली व समृद्धि भारत का निर्माण संभव हो सकेगा। संवाददाता सम्मेलन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय भी मौजूद थे।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)