नीतीश कुमार टनटन जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत, नेताओं ने दी बधाई

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। जदयू सवर्ण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश कुमार टनटन ने बारूण के परसिया निवासी गोपाल कृष्ण को प्रकोष्ठ का औरंगाबाद जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

टनटन के मनोनयन पर जिला जदयू ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व विधायक रेणु देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, सासाराम लोकसभा के प्रभारी प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, पार्टी के वरीय नेता तेजेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऊंकार नाथ सिंह, सत्येंद्र सिंह चंद्रवंशी, बलिन्द्र प्रसाद, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष बिनोद कुमार ने प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश कुमार टनटन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रकोष्ठ के नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को बधाई दी है।

पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने कहा कि टनटन के मनोनयन से औरंगाबाद जिले में सवर्ण प्रकोष्ठ सशक्त एवं मजबूत होगा।