जनादेश चोरी कर सीएम बने नीतीश, जनता के नही अधिकारियों के मुख्यमंत्री : तेजस्वी

औरंगाबाद में मिलन समारोह में गरजे नेता प्रतिपक्ष, पूर्व एमएलसी व जदयू नेता राजद में शामिल

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज18 ब्यूरो)। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  जनादेश की चोरी करने का आरोप लगाया है। श्री यादव ने गुरूवार को यहां पूर्व एमएलसी अनुज सिंह द्वारा राजद में शामिल होने के लिए आयोजित मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बेईमानी कर चोर दरवाजे से मुख्यमंत्री बने बैठे है।

लोगो को ठगने के वें माहिर खिलाड़ी है। ऐसा कोई सगा नही है, जिसे उन्होने नही ठगा है। कभी भाजपा को ठगते है। कभी राजद को ठगते है। कभी किसी और को ठगते है। भाजपा को ठगा तो राजद के साथ आ गए। राजद को ठगा और जनादेश की चोरी कर भाजपा के साथ आ गये और चोर दरवाजे से मुख्यमंत्री बन गए। जनादेश की चोरी के बाद आज भी वे मुख्यमंत्री बने बैठे है। नीतीश कुमार में नैतिकता नाम की कोई चींज नही है। उनमें नैतिकता होती तो राजद से संबंध तोड़ने के बाद वे जनादेश की चोरी कर मुख्यमंत्री नही बनते बल्कि पद से इस्तीफा देते।

तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जनता के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि  अधिकारियों के मुख्यमंत्री है। अधिकारियों की वह हर बात सुनते है। नीतीश राज में जनता की कही नही सुनी जा रही है। अधिकारियों के आगे जनता बेबश है। उन्होने राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी की खिल्ली उड़ाते हुए भीड़ से सीधा सवाल किया कि कोका कोला मिल रहा है। सब जगह मिल रहा है। होम डिलेवरी हो रहा है। जवाब हां आया तो उन्होने कहा कि यही नीतीश कुमार की हकीकत है। जो कहते है, उसका उलटा होता है।

नीतीश की नीतियों से जनता त्राहि त्राहि कर रही है और जनता अब उन्हे मुख्यमंत्री नही देखना चाहती है। उन्होने पूर्व एमएलसी अनुज सिंह को माला पहनाकर राजद में स्वागत करते हुए इशारे में राजद कार्यकर्ताओं और उपिस्थत जनसमूह से कहा कि पार्टी अनुज सिंह को एमएलसी उम्मीदवार बनाएंगी तो आप मदद करेंगे। जवाब आया हां। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सुरेश मेहता ने की।

(आप हमें फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं. व्हाट्सएप ग्रुप व टेलीग्राम एप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें. Google News पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें)