पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना जारी, नवां परिणाम नबीनगर के बेलाई से आया, अमरीश प्रधान मुखिया बने

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के दूसरे चरण की मतगणना औरंगाबाद शहर के सच्चिदानंद सिंहा कॉलेज में शुक्रवार को निर्धारित समय से आरंभ होने के बाद से जारी है।

नबीनगर प्रखंड के 25 पंचायतों के मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच एवं जिला पार्षद पद के चुनाव परिणाम के लिए मतगणना हो रही है।

मुखिया पद का नवां परिणाम बेलाई पंचायत का आया है, जहां से अमरीश प्रधान मुखिया निर्वाचित हुए है। अमरीश प्रधान ने 161 वोटो से निवर्तमान मुखिया शोभा देवी को हराया है। वही शोभा देवी चुनाव हारी है। अपडेट के लिए देखते रहे www.liveindianews18.in