बारूण के 16 पंचायतों की मतगणना जारी, नवां परिणाम बर्डी खुर्द से, नीलम देवी मुखिया बनी

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के तीसरे चरण में बारूण प्रखंड के 16 पंचायतों के त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के विभिन्न पदों की मतगणना रविवार की सुबह आरंभ होने के बाद से जारी है।

औरंगाबाद शहर के किशोरी सिंहा महिला कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में हो रही मतगणना में मुखिया पद का नवां परिणाम बर्डी खुर्द पंचायत से आया है।

यहां से नीलम देवी मुखिया निर्वाचित हुई। उन्होने 921 मत प्राप्त कर 11 मतों के अंतर से अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी कांति देवी को पराजित किया। कांती देवी को 910 मत मिले।