पांच पंचायतों के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ

ढोसिला से उमेश एवं सिहुली से गीता निर्विरोध बनी उप सरपंच

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड मुख्यालय के बहुद्देश्यीय भवन में सहायक कृषि निदेशक सह प्रेक्षक आलोक कुमार की उपस्थिति में अंचलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह ने भदुकी कला, ढोसिला, चरकावां, केराप एवं सिहुली पंचायत के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

भदुकी कला पंचायत से सुदामा यादव उपसरपंच चुने गये। उनके विपक्ष में सरोज देवी ने नामांकन कराया। सरोज देवी को 4 एवं सुदामा यादव को 11 मत मिले। वहीं उप मुखिया में ओमप्रकाश भारती एवं पिंकी देवी ने नामांकन किया। ओमप्रकाश भारती को 11 एवं पिंकी देवी को 8 मत मिले। ओमप्रकाश भारती उप मुखिया चयनित हुए। ढोसिला पंचायत में उप सरपंच उमेश राम निर्विरोध बने। वहीं उप मुखिया के लिए मंजू देवी एवं मो महताब आलम ने नामांकन कराया। मंजू देवी को 6 एवं मो महताब आलम को 9 मत प्राप्त हुए। मो. महताब आलम उप मुखिया चुने गए। चरकावां पंचायत में नवीन कुमार एवं प्रवीण खातून ने उप सरपंच के लिए नामांकन कराया। नवीन कुमार को 3 एवं प्रवीण खातून को 8 मत प्राप्त हुए। प्रवीण खातून उप सरपंच चुनी गयीं। वहीं उप मुखिया के लिए अनुप कुमार एवं आशा देवी ने नामांकन कराया जिसमें अनूप कुमार को 11 एवं आशा देवी को 4 मत प्राप्त हुआ। उपमुखिया अनूप कुमार चयनित किये गए।

केराप पंचायत में उप सरपंच के लिये आरती देवी एवं गया सिंह ने नामांकन कराया जिसमें आरती देवी को 4 एवं गया सिंह को 6 मत प्राप्त हुआ। 5 मत रदद् हो गए। गया सिंह उप सरपंच चुने गए। केराप पंचायत में उप मुखिया पद के लिए अभय कुमार यादव विमला देवी ने नामांकन कराया। अभय यादव को 6 एवं विमला देवी को 9 मत प्राप्त हुआ। विमला देवी उप मुखिया चुनी गयीं। सिहुली पंचायत में गीता देवी उपसरपंच निर्विरोध चुनी गयीं। वहीं उप मुखिया के लिए कुसुम कुमारी एवं चिंता देवी ने नामांकन कराया। कुसुम कुमारी को 10 एवं चिंता देवी को 2 मत मिला तथा 2 मत रदद् हो गए। सिहुली पंचयात से कुसुम कुमारी उप मुखिया चुनी गयीं। सभी प्रतिनिधियों को पद और गोपनीयता एवं बिहार में शराबबंदी को लेकर सभी को शराब का अपने जीवन में सेवन नहीं किये जाने का शपथ दिलाई गई।