जानिएं-नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पूर्व विधायक ने क्यों किया सम्मानित, क्या रही वजह?

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के भदवा पंचायत के अशोक वाटिका में पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

उन्होने पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच एवं वार्ड सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों के रूबरू होकर एक दूसरे से जान पहचान की। मुखिया, पंचायत समिति ,सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से कहा कि पंचायत की योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंचाएं। गरीब वर्ग के लोगो पर ध्यान दें। साथ ही उन कार्यों को प्राथमिकता देकर पूरी करे जो पहले जरूरी है। उन्होने पंचायत में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दी। कहा कि बिहार सरकार से जो भी मदद होगा, उसे जनप्रतिनिधियों को दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।

उन्होने जनप्रतिनिधियों का हौसला बढ़ाने का भी काम किया। कार्यक्रम में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, कौशल कुमार चंद्रवंशी, संजीव पासवान, केराप पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश पासवान, भदवा पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी, बौर पंचायत के मुखिया विनय कुमार उर्फ मिट्ठू, पंचायत समिति सदस्य धीरज कुमार सिंह, जनेश्वर पासवान, कार्तिक शर्मा, सरपंच विष्णु देव पासवान, मनोज कुमार ,दयानंद प्रसाद, वार्ड सदस्य प्रभादेवी, ममता देवी, बसंती देवी, किरण देवी, पूनम देवी, अखिलेश प्रसाद के साथ अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।