भतीजे ने चाचा के सीने में मारी चार गोली, हालत गंभीर रेफर

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। ओबरा थाना क्षेत्र के चपरी गांव में गुरुवार को भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी।

काफी दिनों से चल रहे जमीनी विवाद में आज दोनो में पहले विवाद हुआ। धक्का-मुक्की हुई। फिर भतीजे ने चाचा के सीने में चार गोली मार दी। घायल को औरंगाबाद सदर अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है।

घायल की पहचान चपरी निवासी सिद्धेश्वर सिंह के रूप में की गई है। घटना को अंजाम देने के बाद भतीजा मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद गांव मे तनाव का माहौल है।