कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी में जुटा एनडीए का घटक दल, सभा स्थल का किया दौरा

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर कार्यस्थल का मुआयना

अंबा औरंगाबाद। आगामी सात सितंबर को कुटुंबा विधानसभा में प्रस्तावित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेताओं ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन चिल्हकी हाई स्कूल अंबा के मैदान में किया जाएगा। जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस मौके पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय महासचिव सुनील चौबे, जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विजेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष प्रवीण कुमार, जीतू तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।