नेशनल हाईवे 139 ने ली उभरते हुए भोजपुरी कलाकार की जिंदगी

सड़क दुर्घटना में भोजपुरी कलाकार की मौत

अंबा औरंगाबाद। नेशनल हाईवे 139 पर संडा डेहरी मोड़ के समीप शनिवार की रात्रि दस बजे सड़क दुर्घटना में एक भोजपुरी कलाकार की मौत हो गई। मृतक की पहचान शिव पाठक के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना की रात्रि वे बाइक पर सवार होकर डेहरी गांव से संडा जा रहे थे। इसी क्रम में हरिहरगंज की तरफ से आ रही ट्रेलर ने संडा डेहरी मोड़ के समीप उन्हें कुचल दिया। स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया। वहां पहुंचते पर डॉक्टर ने जांचोपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक अपने परिवार के साथ वाराणसी में रहते थे। कुछ दिन पहले वे अपनी मौसी के घर डेहरी आए हुए थे। इसी क्रम में है दुर्घटना हो गई।