किशुनपुर में हाथी का दांत बनी नल जल योजना   

हसपुरा(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। हसपुरा प्रखंड के पुरहारा पंचायत के किशुनपुर गांव वार्ड संख्या 5 में नल जल योजना हाथी का दांत बनकर रह गया है।

इसे देखकर ही ग्रामीण संतोष कर रहे  रहा है। इससे ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। सबसे अधिक संकट उन परिवारों को  है, जो इसी नल जल योजना पर निर्भर थे। उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से वे स्थानीय प्रशासन के प्रति काफी आक्रोशित है।

गौरतलब है कि किशुनपुर गांव में इस योजना का शुभारंभ तब हुआ था, जब वार्ड संख्या 5 से वार्ड सदस्या के रुप में सीता देवी चुनी गई थी। आज नल जल योजना बंद है। इसकी सुधि कोई नहीं लेने वाला है। इसे लेकर सुरेश पासवान, अनिल पासवान, सरस्वती चन्देल, सुरेन्द्र चन्देल संजय महतो, रामबली शर्मा, डब्ल्यू पटेल, विजय सिंह पटेल, शिव कुमार चन्देल, दिनेश सिंह चन्देल सहित कई गणमान्य लोगों ने स्थानीय प्रशासन से यथाशीघ्र नल जल योजना प्रारंभ कराने की मांग की है।