40 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या 

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड के गोरडीहा पंचायत के मई टोले भुईंया बिगहा में सोये अवस्था में अज्ञात लोगों द्वारा 40 वर्षीय युवक राजेश भुईंया की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी।

मृतक की पत्नी बेबी देवी ने बताया कि सोमवार की रात राजेश घर में अकेले सोये थे। हम गांव में ही दूसरे जगह पर थे। सुबह आकर देखा तो काफी खून आंगन में है और मेरे पति मृत अवस्था में पड़े है। काफी शोरगुल किया तो आसपास के लोग आये। स्थानीय लोगो ने रफीगंज थाना को सूचना दी। थानाध्यक्ष राम एकबाल यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु औरंगाबाद भेजा। उसने पुलिस को हत्या करने का कारण एवं नाम भी बताया। घटनास्थल पर प्रशासन के साथ-साथ मुखिया विंजय सिंह एवं पूर्व मुखिया शाहजादा शाही, सपा नेता तुलसी यादव सहित कई लोग आये। तुलसी यादव ने प्रशासन से हत्यारे को शीघ्र ही चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की। मृतक के तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी बेबी देवी ने रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है।

उल्लेख किया है कि मेरे मायके परैया थाना के परैया खुर्द गांव निवासी बनारसी भुईंया किसी कारण को लेकर मेरे एवं मेरे पति को मारने की धमकी दिए थे। बनारसी भुईंया ने अपने अज्ञात सहयोगी के साथ मिलकर नुकीला पदार्थ से सर पर हमला कर हत्या कर दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि मृतक के सर पर गहरा चोट है। इससे प्रतीत होता है कि नुकीला हथियार से मारा गया है। मृतक की पत्नी के फर्दबयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।