हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज पुलिस ने पवन हत्याकांड में संलिप्त एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष राम इकबाल यादव ने बताया कि कांड संख्या 134/21 में ठकुरार गांव निवासी पवन कुमार शर्मा की हत्या हो गई थी।

रामराज शर्मा द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी में अरुण शर्मा को नामजद आरोपी बनाया गया था। गुप्त सूचना पर अरुण शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।