हत्या का आरोपी फरार हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

गोह(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। कई मामलों व हत्या के आरोपी वांटेड हार्डकोर नक्सली फुलेंद्र साव को गोह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली गोह थाना क्षेत्र के अंकुरी गांव का निवासी है। गोह पुलिस ने उसे उस समय गिरफ्तार किया, जब वह हमीदनगर मोड़ से बस पकड़कर दाउदनगर जा रहा था।

जैसे ही बस कैथी मोड़ के पास पहुंची, पुलिस ने बस को रूकवाकर वाहन में सवार नक्सली को गिरफ्तार कर थाना लाया। गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ जारी है।