औरंगाबाद में आठवां परिणाम कुरम्हा से आया, सुरंजय मुखिया बने

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। बिहार पंचायत आम निर्वाचन-2021 के प्रथम चरण की मतगणना जारी है।

औरंगाबाद सदर प्रखंड के 15 पंचायतों के मुखिया, ग्राम पंचायत सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पंच, सरपंच एवं जिला पार्षद पद के लिए मतगणना शहर के किशोरी सिंहा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र में हो रही है।

मुखिया पद का आठवां परिणाम कुरम्हा पंचायत का आया है, जहां मुखिया पद पर सुरंजय कुमार शर्मा ने जीत दर्ज की है। उन्हें 1960 मत मिले। दूसरे नंबर पर हुस्ने आलम रहे जिन्हें 1481 मत मिले। मतगणना जारी है। अपडेट के लिए देखते रहे www.liveindianews18.in