मुकेश साहनी भाजपा से नाराज नही: डिप्टी सीएम

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। उतर प्रदेश में फूलन देवी प्रकरण को लेकर नाराज चल रहे बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सह विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश साहनी को लेकर भाजपा ने अपनी राय स्पष्ट कर दी है।

भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने औरंगाबाद आये पार्टी के वरिष्ठ नेता और उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में एनडीए के घटक चारो दल पूरी तरह एकजुट है। उतर प्रदेश में मुकेश साहनी के साथ हुए मामले से बिहार में गठबंधन की सेहत पर कोई फर्क नही पड़ना है। श्री साहनी आज भी मजबूती के साथ गठबंधन में है। हमारा गठबंधन पूरी तरह एकजुट है।

रही बात उतर प्रदेश से साहनी को बाहर करने की तो वहां की सरकार ने किसी भी दूसरे प्रदेश के नेता को नही आने देने का कोई निर्णय नही लिया है। वहां के नेता भी यहां आ सकते है और यहां के नेता भी वहां जा सकते है। साहनी को वापस भेजने का मामला विशुद्ध रूप से उतर प्रदेश सरकार का मामला है। इसरो बिहार सरकार को कोई मतलब नही है। साहनी जी हमारे मंत्रीमंडलीय सहयोगी है। आज भी है और कल भी रहेंगे। उन्हे यूपी से नाराजगी भले हो पर हमसे और भाजपा से नही। वे एनडीए गठबंधन में बिहार में महत्वपूर्ण सहयोगी है और वे आज जी हमे सहयोग कर रहे है।