सांसद ने लिखा लोक महापर्व छठ को यूनेस्को की हेरिटेज सूची में दर्ज कराने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र के लिखकर लोक आस्था के सबसे महान पर्व छठ पर्व को यूनेस्को की हेरिटेज सूची में दर्ज कराने हेतु राज्य सरकार की ओर से पहल करने का आग्रह किया है।

पत्र में कहा है कि सर्वविदित है कि बड़े ही सख्त नियमों का पालन करते हुए अत्यधिक स्वच्छता और शुद्धता के साथ किया जाने वाला यह व्रत दुनिया को प्रकाश और ऊर्जा देने वाले भगवान भास्कर की आराधना के लिए किया जाता है। इसकी विशेषता है कि अस्ताचल सूर्य को पहले अर्घ्य दिया जाता है फिर उगते सूर्य को। पर्यावरण संरक्षण नए मौसमी फल एवं अन्न भगवान को प्रसाद रूप अर्पण करने के साथ ही व्रत के अवसर पर गाए जाने वाले लोकगीतो में शिक्षा के साथ व्रती भगवान से बेटा की अपेक्षा बेटी मांगते है।

गीत ‘रुनकी-झुनकी बेटी मांगी-ल पढ़ल दामाद‘ यह महान पर्व अपने आप में पौराणिकता के साथ में आधुनिकता को भी समेटे हुए है। इस पर्व को आज देश के हर हिस्से में ही नहीं बल्कि दुनिया के अनेक देशों में मनाया जाता है। अनुरोध है कि छठ पर्व को यूनेस्को की हेरिटेज सूची में दर्ज कराने हेतु राज्य सरकार द्वारा अनुशंसा भेजी जाए।