भाजपा के टंडवा मंडल अध्यक्ष के निधन पर सांसद ने जताया शोक

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। भाजपा के टंडवा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के आकस्मिक निधन पर औरंगाबाद के सांसद श्री सुशील कुमार सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होने कहा कि उनका असमय चले जाना मेरी व्यक्तिगत क्षति है। साथ ही पार्टी ने एक कर्मठ सदस्य को खो दिया है। कहा कि उनका निधन भाजपा के साथ मेरी व्यक्तिगत क्षति है। वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपने क्षेत्र में जाने जाते थे। उनके अंदर समाज के सभी तबके के लिए सेवा भाव था। वह हर समय समाजिक काम हो या किसी की व्यक्तिगत समस्या, वे या तो फोन पर नही तो हमसे मिलकर समस्या का निदान करवाते थे।

उस क्षेत्र नेें एक होनहार कर्मठ व्यक्ति को खो दिया। इस क्षति को कभी भरपाई नहीं की जा सकती। सांसद ने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं दिवंगत आत्मा को शांति मिले और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को ईश्वर दुख सहने की शक्ति दे। हम उस परिवार के साथ पहले भी थे आज भी इस दुख की घड़ी में भी खड़े हैं। सांसद के अलावा शोक ब्यक्त करने वालो में नवीनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह एवं हरेन्द्र सिंह आदि शामिल है।