सांसद ने किया चैता दुगोला सह सह-सम्मान समारोह का उद्घाटन

औरंगाबाद(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रामनवमी के अवसर पर बक्सर के चिल्हरी में रविवार की रात आयोजित चैता दोगोला सह सह-सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह के अलावा वरीय भाजपा नेता सुनील कुमार सिंह एवं भोजपुर के विधान पार्षद राधाचरण सेठ बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साथ ही सांसद ने दोनों कलाकरो जिला पार्षद सह भोजपुरी गायक कमलवास कुंवर एवं रामाशंकर सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा नेता जितेंद्र सिंह उर्फ कतवारू सिंह ने आगत अतिथियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने से आपसी प्रेम बढ़ता है। रामनवमी पूजा के अवसर पर सभी जगह रामभक्तों द्वारा भगवा ध्वज के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। मैं भी आरा में शोभायात्रा में शामिल हुआ। शोभायात्रा का आकर्षण इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें भारी संख्या में लोगो ने भाग लिया। जय श्री राम के नारों से शहर और गांव गूंजते रहे। शोभा यात्रा के दौरान राम भक्त रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी गीत गाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। आज के दिन जगह जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। पूरा माहौल भक्तिमय और बहुत सुन्दर लगता है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह, प्रो. डॉ. धीरेन्द्र कुमार सिंह, मेथोडिस्ट हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट आरके सिंह, प्रदीप रे, छोटे सिंह, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अशोक सिंह, भाजपा नेता रविन्द्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र कुमार सिंह एवं उपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।