सांसद ने किया उप प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन

रफीगंज(औरंगाबाद)(लाइव इंडिया न्यूज 18 ब्यूरो)। रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उप प्रमुख कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया।

उन्होंने उप प्रमुख प्रतिनिधि को क्षेत्र की समस्याओं को शांति से सुलझाने का सुझाव दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता विनय सिंह, सुबोध सिंह राजा, रिशु सिंह, शिव नारायण सिंह, शक्ति सिंह एवं अन्य मौजूद रहे।